श्याम मिलेगो खाटू में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

काम बणेगो खाटू में, श्याम मिलेगो खाटू में,

कष्ट कटेगो खाटू में, श्याम मिलेगो खाटू में………

जद संकट मंडरावेगो, मोरछड़ी लहरावेगो,

काल टलेगो खाटू में, श्याम मिलेगो खाटू में…….

दीनन को यो नाथ प्रभु, सिर पे धरेगो हाथ प्रभु,

साथ चलेगो खाटू में, श्याम मिलेगो खाटू में……

दास है पगले तू वाको, नाम ही काफ़ी है जाको,

टेर सुणेगो खाटू में, श्याम मिलेगो खाटू में…..

प्रेमी मिलेंगे कीर्तन में, खाटू के संकीर्तन में,

प्रेम बढ़ेगो खाटू में, श्याम मिलेगो खाटू में…

ग़र “मोहित” हो जावेगो, हर दुख दूर भगावेगो,

पार लगेगो खाटू में, श्याम मिलेगो खाटू में….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।