साईं तेरा ही नाम

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

साईं तेरा ही नाम,

मैं रोज जपूं साईं तेरा ही नाम,

साईं तेरा ही नाम साईं तेरा ही नाम,

हर वक्त रटू साईं तेरा ही नाम…….

मेरी सुबह में तू,

मेरी शाम में तू,

मेरी उलझन में,

आराम में तू,

साईं तेरा ही नाम,

हर वक्त रटू साईं तेरा ही नाम....

मेरी कश्ती तू,

पतवार भी तू,

मेरी सांसों की,

रफ्तार भी तू,

साईं तेरा ही नाम,

हर वक्त रटू साईं तेरा ही नाम....

अब कर दो करम,

लाचार हूं मैं,

तेरी रहमत का,

तलबगार हूं मैं,

साईं तेरा ही नाम,

हर वक्त रटू साईं तेरा ही नाम ……

मेरे दिल में हैं,

तस्वीर तेरी,

जागी तुझ से,

तक़दीर मेरी,

साईं तेरा ही नाम,

हर वक्त रटू साईं तेरा ही नाम….

सावन तुझ से,

पतझड़ तुझ से,

ये धरती है,

पावन तुझ से,

साईं तेरा ही नाम,

हर वक्त रटू साईं तेरा ही नाम….

मैं एक लहर,

तू सागर है,

तुझ से रौशन,

मेरा जीवन है,

साईं तेरा ही नाम,

हर वक्त रटू साईं तेरा ही नाम.....

जब तुम रूठ गए,

मैं तो टूट गया,

तुम पास आए,

ये दिल झूम गया,

साईं तेरा ही नाम,

हर वक्त रटू साईं तेरा ही नाम.....

मैं तो तेरा हूं,

मुझे प्यार करो,

कहो मैं भी तेरा हूं,

मुझे लाड करो,

कहो मैं भी तेरा हूं,

मुझे लाड करो,

साईं तेरा ही नाम.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।