खाटू धाम बिराजे श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चलो जी चाला खाटू धाम जहाँ बिराजे बाबा श्याम,

चलो जी चाला खाटू,

श्याम कृपा से बनेंगे तेरे सारे बिगड़े काम,

चलो जी चाला खाटू......

खाटू माहि लगे कचेहरी श्याम करे सुनवाई जी,

अर्ज़ी पे चले श्याम की मर्ज़ी,दुःख से मिले आराम,

चलो जी चाला खाटू.....

सेठो का है सेठ सांवरा म्हारा खाटूवाला जी,

जिसने बढ़ाया हाथ श्याम ने हाथ लिया है थाम,

चलो जी चाला खाटू.....

इसकी शरण जो हार के आवे उसको जीत दिलावे जी,

इसीलिए मशहूर है कुंदन मेरे श्याम का नाम,

चलो जी चाला खाटू.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।