भर देगा वो झोली पल्ले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

करले बावरे तू तैयारी,

छोड़ के सारी दुनियादारी,

चल खाटू को आज निकल ले,

चल खाटू को आज निकल ले,

भर देगा वो झोली पल्ले,

हो जायेगी बल्ले बल्ले......

वो खाटू में बैठा सबके भाग जगाता,

लखदातार से जोड़ लिया जिसने भी अपना नाता,

उसी की है सरकार वहां पर और किसी का ना चल्ले चल्ले,

चल जाए व्यापार वहां पर फ़ौरन भरता सबके गल्ले,

भर देगा वो झोली पल्ले,

हो जायेगी बल्ले बल्ले......

भरे सदा भंडारे हमने हर पल देखे,

पल में बदले बाबा सबकी किस्मत के वो लेखे,

उसकी जय जयकार के होते रहते हर दम हल्ले हल्ले,

वक़्त है तेरे पास अभी भी, प्यारे तू तो संभल ले, संभल ले,

भर देगा वो झोली पल्ले,

हो जायेगी बल्ले बल्ले......

अपना सारा सुख दुःख जब तू उसे सुनाये,

कृपा करेगा बाबा तू तो नाम ही नाम कमाए,

मन में धीरज धार के बेजा पहले तू तो थल्ले थल्ले,

बन के सेवादार दीवाना भरता रहता हर दम गल्ले,

भर देगा वो झोली पल्ले,

हो जायेगी बल्ले बल्ले......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।