आया फागण मचेगी धूम खाटू में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आयो फागण मचेगी बड़ी धूम,

खाटू में बाबा श्याम जी तेरे,

खाटू में बाबा श्याम जी तेरे,

सांवरिया तेरे धाम में तेरे,

आयो फागण......

श्याम धणी का डंका दुनिया में बाजे से,

प्रेमियों के मन की सारी यो जाणे से,

ओ खूब उड़ रहा रंग गुलाल,

खाटू में बाबा श्याम जी तेरे,

आयो फागण.......

मेरे सांवरे की बात निराली से,

नीले पे चाले बाबा तीन बाणधारी से,

देखो दिख रहे लाखों निशान,

खाटू में बाबा श्याम जी तेरे,

आयो फागण.......

कद तक बाबा तेरी फोटो ने देखूं मैं,

इब तो बुलाले बाबा मन्ने तू खाटू में,

जय कौशिक मचाये धमाल,

श्याम प्रेमी मचाये धमाल,

खाटू में बाबा श्याम जी तेरे,

आयो फागण.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।