हारे का सहारा बाबा श्याम होता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैंने सुना है श्याम प्रेमी की पहचान होता है,

हारे का सहारा बाबा श्याम होता है....

जय श्री श्याम, जय श्री श्याम ,

जय श्री श्याम, जय श्री श्याम,

जपता रहूं मैं तेरा ही नाम,

जय श्री श्याम........

कृपा करते सब पर बाबा, बनके तुम सहारा,

हाथ थाम लो मेरा भी अब मैं दुनिया से हारा,

हारे के सहारे हो, बाबा श्याम प्यारे हो, करता प्रणाम,

जय श्री श्याम.......

खाटू नगरी धाम तुम्हारी जाती दुनिया सारी,

सबकी विपदा दूर करे कब आये मेरी बारी,

सुन ले पुकार बाबा, ज़िन्दगी संवार बाबा, आया तेरे धाम,

जय श्री श्याम........

वीरो के तुम वीर हो बाबा, तीन बाण के धारी,

चुलकाना में शीश दिया हे कलयुग अवतारी,

लाखों के दातार तुम, मेरा भी आधार तुम, मेरे खाटूश्याम,

जय श्री श्याम.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।