बाबा मेरे साथ साथ चलते है

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

राजा जी महाराजा जी

मेरे बाबा

राजा जी महाराजा जी………

नाम लेते ही काम बनते हैं,

नाम लेते ही काम बनते हैं,

नाम लेते ही काम बनते हैं,

बाबा मेरे साथ साथ चलते हैं.....

दूर है मेरी मंजिल आए ना कोई मुश्किल,

आपकी कृपा से मेरा काम चल रहा,

कोई भी परेशानी अब ना रोक पाएगी,

बेटा बाबा आपकी छाया में पल रहा,

किस्मते पल में ही बदलते हैं,

बाबा मेरे साथ साथ चलते हैं,

नाम लेते ही काम बनते हैं,

बाबा मेरे साथ साथ चलते हैं……..

घर से निकल आया हूं कावड़ जल में लाया हूं,

नाम तेरा लेके तेरी राह चल दिया,

नाम तेरा लेता हूं काम मेरा होता है,

मुझको कभी तुमने हारने ही ना दिया,

किस्मते पल में ही बदलते हैं,

बाबा मेरे साथ साथ चलते हैं,

नाम लेते ही काम बनते हैं,

बाबा मेरे साथ साथ चलते हैं……….

जिस गली से गुजरा हूं इज्जते मुझे मिलती,

नाम तेरा लेके मेरे बाबा महाँकाल,

मौत भी मर जाती है जिंदगी तर जाती है,

दर पे बुलाते हैं जिसे बाबा महाँकाल,

मुश्किलें सारी ही हल करते हैं,

बाबा मेरे साथ साथ चलते हैं,

नाम लेते ही काम बनते हैं,

बाबा मेरे साथ साथ चलते हैं…....

राजा जी महाराजा जी

मेरे बाबा

राजा जी महाराजा जी

मेरे बाबा

राजा जी महाराजा जी……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।