सखी तुमने सुना होगा कहाँ घनश्याम रहते है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सखी तुमने सुना होगा कहाँ घनश्याम रहते है,

कहाँ पर रहते है सखी वो कहाँ पर रहते है.....

कभी गोकुल कभी मथुरा कभी वृदावन रहते है,

सखी तुमने सुना होगा कहाँ घनश्याम रहते है......

कभी श्रीखंड कभी मटकी कभी माखन चुराते है,

सखी तुमने सुना होगा कहाँ घनश्याम रहते है.......

कभी यमुना कभी जमुना कभी लहरों में रहते है,

सखी तुमने सुना होगा कहाँ घनश्याम रहते है......

कभी श्री राम कभी रुक्मण कभी राधा बुलाते है,

सखी तुमने सुना होगा कहाँ घनश्याम रहते है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।