बनादे बिगड़ी बात मेरे खाटू वाले श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बनादे बिगड़ी बात मेरे खाटू वाले श्याम,

तेरे सिवा मेरा कोई नहीं है मेरे लखदातार,

बनादे बिगड़ी बात मेरी.....

तुम ही ना सुनोगे तो मेरी कौन सुनेगा,

मेरे कष्टों को बाबा अब कौन हारेगा,

तुम्ही पर है विश्वास मेरे खाटू वाले श्याम,

तेरे सिवा मेरा कोई नहीं है मेरे लखदातार,

बनादे बिगड़ी बात मेरी......

मुझ पर विपदा बाबा ऐसी आन पड़ी है,

भव सागर के बीच में मेरी नाव खड़ी है,

अब करदो इसको पार मेरे खाटू वाले श्याम,

तेरे सिवा मेरा कोई नहीं है मेरे लखदातार,

बनादे बिगड़ी बात मेरी......

तेरी चौखट से बाबा कहीं और ना जाऊं,

जब तक रहेगी सांस मैं तेरे दर्शन पाऊं,

मोहित का कर उद्धार मेरे खाटू वाले श्याम,

तेरे सिवा मेरा कोई नहीं है मेरे लखदातार,

बनादे बिगड़ी बात मेरी......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।