अंजनी के लाला सबके रखवाला

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

जो होगा सो होगा हो जाने दीजिए,

चिंता चित छोड़ के,

हनुमत का नाम लीजिये,

जो होगा सो होगा हो जाने दीजिए,

अंजनी के लाला सबके रखवाला......

राम का काम हनुमान ने किया,

सीता का पता राम को दिया,

लक्ष्मण को लाये थे संजीवन,

ऐसे हनुमानजी का करे सुमर,

अंजनी सुत हनुमान की, आराधना कीजिये,

अंजनी के लाला सबके रखवाला......

बस अपने कर्म पे विश्वास कीजिए,

मन में हनुमान का ध्यान कीजिए,

कल क्या होगा किसी को क्या पता,

अपने मनकी बात किसी को न बता,

वस संकटमोचन को बात बता दीजिए,

अंजनी के लाला सबके रखवाला......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।