फागुन अब लगने लगा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मंदिर अब सजने लगा है फागुन अब लगने लगा है,

फागुन जब लग जाए खाटू का नज़ारा क्या होगा,

श्याम हमारा, हमारा श्याम हमारा,

सजके बैठा श्याम हमारा इससे प्यारा क्या होगा,

श्याम हमारा, हमारा श्याम हमारा.......

खाटू की गलियों में अब जयकारा लगने लगा है,

जयकारा लग जाए खाटू का नज़ारा क्या होगा,

श्याम हमारा सजेगा श्याम हमारा……..

भक्तों पे मोरछड़ी का झाड़ा अब लगने लगा है,

झाड़ा जब लग जाए खाटू का नज़ारा क्या होगा,

श्याम हमारा सजेगा श्याम हमारा…….

फागुन में चंग धमाल अब खाटू में बजने लगा है,

चंग जब बज जाए खाटू का नज़ारा क्या होगा,

श्याम हमारा सजेगा श्याम हमारा,

सजके बैठा श्याम हमारा इससे प्यारा क्या होगा,

श्याम हमारा, हमारा श्याम हमारा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।