खाटू में ट्रैफिक जाम हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी दातारी का चर्चा जब से आम हो गया,

रींगस से खाटू में ट्रैफिक बाबा जाम हो गया……..

तेरी प्रेमी तेरी महिमा घर घर जाकर गाते,

तू हारे का साथी है यह जाकर के बतलाते,

हारे हर प्रेमी का ठिकाना खाटू धाम हो गया,

रींगस से खाटू में ट्रैफिक बाबा जाम हो गया……..

तूं देखे ना बड़ा या छोटा राजा हो या रंक,

तेरा प्रेमी जहाँ में उड़ता सांवरिया बिन पंख,

तुझ पर किया भरोसा जीवन तेरे नाम हो गया,

रींगस से खाटू में ट्रैफिक बाबा जाम हो गया……..

भक्तों का मेला लगता है हर दिन तेरे दर पे,

जो भी आए सच्चे मन से जाए झोली भर के,

भक्तों के जीवन में जब से सुख आराम हो गया,

रींगस से खाटू में ट्रैफिक बाबा जाम हो गया……..

ढोग देखावे से जो हटकर तेरी शरण में आता,

"रोमी" सारा जीवन बाबा उसका साथ निभाता,

जग तेरे भजनों का दीवाना सुबह शाम हो गया,

रींगस से खाटू में ट्रैफिक बाबा जाम हो गया…….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।