जिस के घर में खाटू वाले की तस्वीर लगाई जाती है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जिस के घर में खाटू वाले की तस्वीर लगाई जाती है,

जिस घर में नीले वाले की नित जोत जगाई जाती है,

जिस घर का छोटा बच्चा भी श्री श्याम की माला जपता है,

वहा श्याम का पेहरा रहता है,

पता लगा लो उस घर की कहानी,

जान के होगी सब को हैरानी,

उस घर के सरे दुखडो को श्याम हमेशा सहता है,

वहा श्याम का पेहरा रहता है,........

करे हिफायत ये पुरे घर की,

इसके होते क्या बात है डर की,

जब सारा घर सो जाता है

मेरा श्याम जगता रहता है,

वहा श्याम का पेहरा रहता है........

खूब सम्बाले सदा निभाए,

छोड़ के घर वो कही न जाये,

कहे पवन गुण गान श्याम का यहाँ चलता रहता है,

वहा श्याम का पेहरा रहता है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।