जय शिव भोला भण्डारी की

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

जय शिव भोला भण्डारी की,

जय महादेव, त्रिपुरारी की,

जय उमानाथ, कैलाशपति,

जय महाकाल, गंगधारी की,

जय शिव भोला भण्डारी की,

बोलो, बबम बम बम, बम भोले......

जय सोमनाथ, जय बद्रीनाथ,

जय भूतनाथ, केदारनाथ,

जय चन्द्रमौली, जय नीलकण्ठ,

जय जय रुण्डमालाधारी की,

जय शिव भोला भण्डारी की,

बोलो बबम बम बम, बम भोले......

जय आशुतोष, जय शिव शंकर,

जय जय नटराज, जय अभयंकर,

जय जय शिवकांत,जय उमाकांत,

जय जय हो, संकटहारी की,

जय शिव भोला भण्डारी की,

बोलो बबम बम बम, बम भोले.......

जय विघ्नेश्वर, जय दूधेश्वर,

जय रामेश्वर, जय नागेश्वर,

जय गौरीशंकर, मणिमहेश,

जय जय हो, त्रिनेत्रधारी की,

जय शिव भोला भण्डारी की,

बोलो बबम बम बम, बम भोले…..

जय रुद्रनाथ, जय विश्वनाथ,

जय बैजनाथ, जय अमरनाथ,

जय भीलपति, अवधूतपति,

जय जय हो, डमरुधारी की,

जय शिव भोला भण्डारी की,

बोलो बबम बम बम, बम भोले…..

जय जागेश्वर, जय नागेश्वर,

जय भूतेश्वर, जय वृषेश्वर,

जय शिव दानी, जय महादानी,

जय हो, जय हो, चन्द्रधारी की,

जय शिव भोला भण्डारी की,

बोलो बबम बम बम, बम भोले…..

जय अचलेश्वर, जय पातालेश्वर,

जय मुक्तेश्वर, जय सर्वेश्वर,

जय गिरिजापति, जय पाशुपति,

जय जय हो भव भयहारी की,

जय शिव भोला भण्डारी की,

बोलो बबम बम बम, बम भोले…..

हे दीनदन्धु, हे दीनानाथ,

देवों के देव, त्रैलोकी नाथ,

दो शक्ति, "दास" लिखे महिमा,

शिव शंकर, मंगलकारी की,

जय शिव भोला भण्डारी की,

बोलो बबम बम बम, बम भोले…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।