तेरा प्यार मिला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा प्यार मिला,

जाने किये क्या करम थे हमने जो,

ये दरबार मिला

मुझ जैसे नालायक को प्रभु ,

तेरा प्यार मिला......

मैं आया था लेकर दर पे, दर्द भरी आहें,

पर तुमने जब गले लगाया तो,

दर्द भी मुस्काये,

आँसूं लेकर खुशियाँ बांटे,

वो दिलदार मिला......

तू राज़ी हो, ऐसा तो कभी,

कोई ना काम किया,

ना ही किया कभी जिक्र तुम्हारा,

ना गुणगान किया,

फिर भी कभी जब पड़ी ज़रुरत,

तू तैयार मिला.....

तुमने रखी है सर माथे पे,

"सोनू" की हर अर्ज़ी,

पलक झपकते पूरी कर दी,

मेरी हर मर्ज़ी,

रात को देखा ख्वाब भोर मे,

मुझे साकार मिला,

मुझ जैसे नालायक को प्रभु,

तेरा प्यार मिला......

जय श्री श्याम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।