सारी दुनिया दीवानी है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नैनन में श्याम समायो जी, मोपे रंग श्याम को छायो जी,

मैं सुधबुध सब बिसरायो जी, भायो जी भायो बाबो श्याम.....

फागण का मेला आया, बाबा का हेला आया,

भक्तों का रेला आया हो,

सारी दुनिया दीवानी है श्याम की,

छायी सबपे खुमारी इस नाम की……..

चले मस्त हवा पुरवाई,

ये रंग बसंती लाई,

रुत श्याम मिलान की आई,

खुशियां ही खुशियां छाई,

ढोल नगाड़े बाजे, सेवक के सागे सागे,

श्याम भी आके नाचे हो,

सारी दुनिया दीवानी है श्याम की,

छायी सबपे खुमारी इस नाम की…..

रंग लाल गुलाल उड़ाए,

जमकर हुड़दंग मचाये,

सब श्याम रंग में मिलके,

हम एक रंग हो जाएँ,

जिसको ये रंग चढ़ जाता, दीवाना वो हो जाता,

झूम झूम के गाता वो,

सारी दुनिया दीवानी है श्याम की,

छायी सबपे खुमारी इस नाम की……

दरबार बड़ा ये आला,

सारे जग से है निराला,

सबकी ही आस पुराये,

मेरा बाबा खाटूवाला,

अन्न धन से भरे भंडारे, दुखिया जो आये पुकारे,

करता ये वारे न्यारे हो,

सारी दुनिया दीवानी है श्याम की,

छायी सबपे खुमारी इस नाम की……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।