इसी लगी लगन के मेरे दिन बदल गये

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू जो पौंचा पहली बार मन को लुभाया ये दरबार,

कुक सी दिल में उठने लगी,श्याम से हो गया मुझको प्यार,

झुक कर किया नमन के मेरे दिन बदल गये,

इसी लगी लगन के मेरे दिन बदल गये,

श्याम ने सिर पर हाथ धरा बोज मेरे दिल का उतरा,

किरपा श्याम ने बरसाई भाग्य हो गया हरा भरा,

महका मेरा चमन के मेरे दिन बदल गये,

इसी लगी लगन के मेरे दिन बदल गये,

अब जीवन में मस्ती है मेरी सुखी घरहस्ती है,

जो अन्दन मैं लेता हु दुनिया उस से तरसती है,

रहता हु मैं मगन के मेरे दिन बदल गये,

इसी लगी लगन के मेरे दिन बदल गये,

श्याम के दर पे जाता हु कुछ ले कर ही आता हु,

बिनु कहता इसी लिए श्याम तराने गाता हु,

करता हु मैं भजन के मेरे दिन बदल गये,

इसी लगी लगन के मेरे दिन बदल गये,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।