फागुन का मेला आया

पारंपरिक
हनुमान जी भजन खाटू श्याम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

गूँज रहा जयकार जगत में श्याम धणी के नाम का,

फागुन का मेला आया, आया जी बाबा श्याम का.....

लम्बी लम्बी लगी कतारे इत्र श्याम का बरसे,

मस्ती लेने को इस मेले की देव लोक भी तरसे,

देते पहरा अंजनी लाला रास ओ राधे श्याम का,

फागुन का मेला आया, आया जी बाबा श्याम का......

चंग बजे और बजे नगाड़े प्रेमी धूम मचाये,

फागुन का ये मेला ऐसा सबका मन हर्षाये,

चलो चले अब श्याम की नगरी वक़्त नहीं आराम का,

फागुन का मेला आया, आया जी बाबा श्याम का......

दुनिया में ये देव एक है हारे का है सहारा,

दीन जनो के संकट हरता बाबा श्याम हमारा,

दर्शन कर चढ़ जाता सर पे जादू श्याम के नाम का,

फागुन का मेला आया, आया जी बाबा श्याम का......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।