सांवरे से कहना हमें भी बुला ले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जाके उनसे ये कहना मेरा इतना है कहना,

जाने वाले ओ जाने वाले,

सांवरे से कहना हमें भी बुला ले ,

जाने वाले......

हमने काटी है रतिया जाग जाग कर,

लिखी सौ सौ चिट्ठियां हमने सांवरे के नाम पर,

एक अरु चिट्ठी कर दे श्याम के हवाले,

जाने वाले......

याद आती है वो गलियां खाटू धाम की,

वो चेहरा नूरानी उसका गूँज उसके नाम की,

याद करते हैं उसे दिल से दिलवाले,

जाने वाले......

कहना राज को बुला ले अपने पास में,

नाम मेरा भी लिख ले अपने ही दास में,

मेरा भी प्रणाम कहना जब तू विदा ले,

जाने वाले......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।