इंडिया पागल कर दिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खूब सजेगा देखिये मेरे बाबा का दरबार जी,

सिंघासन पर बैठेगा सजके लखदातार जी,

जय श्री श्याम,

जय श्री श्याम....

इब फागण में ओ मेरे बाबा यो के कर दिया,

इंडिया पागल कर दिया जी इंडिया घायल कर दिया……..

सजके बैठा श्याम सलोणा,

पागल हो गया कोणा कोणा,

भक्तों के दिल के कोने में अपना घर कर लिया,

प्रेमी के दिल के कोने में अपना घर कर लिया,

इंडिया पागल कर दिया जी भारत घायल कर दिया….

सोणा सोणा श्याम सजीला,

लगता ऐसा रंग रंगीला,

भक्तों की आँखों में बाबा ऐसा बस गया,

इंडिया पागल कर दिया जी भारत घायल कर दिया,

इंडिया पागल कर दिया जी इंडिया घायल कर दिया…..

गिन्नी के संग श्याम रिझाले,

भाव से बाबा को मना ले,

दिलवालो के दिल में बाबा ऐसा जंच गया,

इंडिया पागल कर दिया जी भारत घायल कर दिया,

इंडिया पागल कर दिया जी इंडिया घायल कर दिया......

इब फागण में ओ मेरे बाबा यो के कर दिया,

इंडिया पागल कर दिया जी इंडिया घायल कर दिया......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।