मेरे श्याम खाटूवाले तेरा शुक्रिया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी हैसियत से बढ़कर झोली को भर दिया है,

मेरे श्याम खाटूवाले तेरा शुक्रिया है.....

भक्ति में हुआ मगन में विश्वास किया है तुझ पर,

कृपा से भरी निगाहें रहती हैं तेरी मुझ पर,

तेरी रहमतों की बारिश से महक रहा जिया है,

मेरी हैसियत से बढ़कर..........

पकड़ा है जबसे दामन मुझको था तू निहारा,

होकर मैं तेरा जीता दुनिया का बन के हारा,

तेरे नाम का प्याला श्रद्धा से जो पिया है,

मेरी हैसियत से बढ़कर.........

अपनी शरण से मुझको पल भी ना दूर करना,

कहे नाटी गोनियाना सदा सर पे हाथ धरना,

तुझको मैं सारा जीवन अर्पण जो कर दिया है,

मेरी हैसियत से बढ़कर........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।