इस लायक़ बनाया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जो बोल न पाता था उसे गायक बनाया है,

मेरे बाबा ने ही मुझको इस लायक़ बनाया है……….

जिसे ख़ुद की समझ न थी सबको समझाने लगा,

ख़ुद भटक रहा था जो रस्ता दिखलाने लगा,

जो भीड़ में ग़ायब था उसे नायक बनाया है,

मेरे बाबा ने ही मुझको इस लायक़ बनाया है……..

बाबा ने दिया है जो अपने इस दीवाने के,

सौ जन्म भी कम होंगे एहसान चुकाने को,

दुखदाई जीवन को सुखदायक बनाया है,

मेरे बाबा ने ही मुझको इस लायक़ बनाया है…….

खाटू में मुझे “मोहित” घर जैसा प्यार मिला,

बाबा के प्रेमियों का सुन्दर परिवार मिला,

खाटू आना जाना मेरी आदत बनाया है,

मेरे बाबा ने ही मुझको इस लायक़ बनाया है……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।