सामने मेरा श्याम हो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हर फागण में श्याम धणी हम पहुंचे खाटू धाम हो,

हाथों में निशान हो सामने मेरा श्याम हो.......

छोटा सा परिवार है सबको तुमसे प्यार है,

पास हमारे जो कुछ है तेरा ही उपकार है,

जब तक जीवन जपते रहे बाबा तेरा नाम हो,

हाथों में निशान हो सामने मेरा श्याम हो…..

जब जब फागण आता है तेरा बुलावा आता है,

जिस पर किरपा हो तेरी वो ही खाटू जाता है,

ना जाने कितनो पे किया है मुझ पे ये अहसान हो,

हाथों में निशान हो, सामने मेरा श्याम हो…….

प्यार तुम्हारा मिल जाएये ही खज़ाना काफी है,

क्या देखें इस दुनिया को, खाटू वाला काफी है,

‘बनवारी’ क्या कमी रहे, जब बाबा मेहरबान हो,

हाथों में निशान हो, सामने मेरा श्याम हो…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।