भारत की है शान खाटूवाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम सब की पहचान खाटूवाला,

प्रेमियों की जान खाटूवाला,

भारत की है शान खाटूवाला,

प्रेमियों की जान खाटूवाला.....

देने पे आ जाये तो कुछ भी बाबा दे सकता है,

लेने पे आ जाये तो हर ग़म बाबा ले सकता है,

किर्पा की है खान खाटूवाला, प्रेमियों की जान खाटूवाला.....

हर प्रेमी की यही तमन्ना जब अंतिम बारात हो,

पास खड़ा हो शियामधणी और प्रेमियों का साथ हो,

हर दिल का अरमान खाटूवाला, प्रेमियों की जान खाटूवाला......

मन में है सच्चाई जिसके, हिर्दय का जो साफ़ है,

उस बन्दे की श्याम की चौखट पे हर ग़ल्ती माफ़ है,

पल में जाता मान खाटूवाला,प्रेमियों की जान खाटूवाला……

“मोहित” है दिल बाबा पे रहना चरणों से दूर नहीं,

किसी और की हमें ग़ुलामी हरगिज़ भी मंज़ूर नहीं,

मालिक अपना श्याम खाटूवाला, प्रेमियों की जान खाटूवाला…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।