जग में सुंदर है जोड़ी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जग में सुंदर है जोड़ी, राधा और श्याम की,

दुनिया दीवानी हो गयी, दोनों के नाम की......

गोकुल खेले कृष्ण कन्हैया, बरसाने में राधा,

दोनों ने अवतार लिया ये, जनम जनम का वादा,

सारे ब्रजवासी देखें, लीला सुखधाम की,

दुनिया दीवानी हो गयी, दोनों के नाम की......

बंशी की धुन छेड़े मोहन, राधा सुध बिसराए,

दौड़ी दौड़ी मधुवन जावे, कोई रोक न पाए,

महलों की खुशियां छूटी, नहीं किसी काम की,

दुनिया दीवानी हो गयी, दोनों के नाम की.......

राधा और मोहन ने जग को, प्रीत की रीत सिखायी,

झूठे हैं दुनिया के रिश्ते, सच्ची प्रेम सगाई,

प्रेम तो है अनमोल रतन, माया है छदाम की,

दुनिया दीवानी हो गयी, दोनों के नाम की......

मोहन बिन राधा है सूनी, राधे बिना कन्हैया,

मोहन खेवनहार तो समझो, राधा जी हैं नैय्या,

'बिन्नू' कहता है जप लो, माला राधेश्याम की,

दुनिया दीवानी हो गयी, दोनों के नाम की......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।