हम बालक हैं तेरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम बालक हैं तेरे यूँ तड़पाया ना करो,

सजा है दरबार देर लगाया ना करो,

दर्शन खातिर भक्तों को सताया ना करो,

सजा है दरबार देर लगाया ना करो……

फूल कलकत्ते से ल्याए शीश तेरे खूब सजवाये,

चूरमो जाटणी ले आई छप्पन भोग भी लगवाए,

आऊं सु कहके बहाना बनाया ना करो,

सजा है दरबार देर लगाया ना करो……

आज तेरी ज्योत जलवाई मिलान की रात है आई,

भजन चोखे सुनावांगे कसम ये आज है खाई,

लीले चढ़ आओ भूल जाय ना करो,

सजा है दरबार देर लगाया ना करो…

आज हम हाथ उठाएंगे, भर भर ताली बजायेंगे,

कीर्तन में आना श्याम, तुझे सीने से लगाएंगे,

संदीप बोले सांवरिया ललचाया ना करो,

सजा है दरबार देर लगाया ना करो….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।