कैसा है खाटूवाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बैठा है मंदिर मैं देखो, श्याम लगाकर के ताला,

जाओ कोई पूछ के आओ, कैसा है खाटुवाला….

कब खोलेगा द्वार वो फिर से, कोई खबर ये ले आओ,

या फिर खाटूवाले को, अपने घर पर ही ले आओ,

पाव पकड़ लेना कस के जो, आने से उसने टाला,

जाओ कोई पूछ के आओ कैसा है खाटुवाला…….

भगतो के बिन श्यामधनी का, दिल कैसे लगता होगा,

कब कोई प्रेमी बुलाले, रातो को जगता होगा,

क्या अपनी भी देख रेख, रखता है अपना रखवाला,

जाओ कोई पूछ के आओ, कैसा हैं खाटुवाला……

हम प्रेमी मजबूर हुए हैं, वक़्त का ऐसा झोंका है,

लिले चढ़कर आ जाएगा, श्याम को किसने रोका हैं,

सचिन जपे हैं नाम की माला, होके जग ये मतवाला,

जाओ कोई पूछ के आओ, कैसा है खाटुवाला……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।