खाटू की याद आई

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू की याद आई रोते रोते सो गए,

सपने में श्याम बाबा तेरे दर्शन हो गए,

याद आई याद आई, बाबा तेरी याद आई,

याद आई याद आई, श्याम तेरी याद आई....

कृपा करो श्याम दरश करा के,

भजन सुनाऊ बाबा खाटू में आके,

फागण में आकर बाबा निशाना चढ़ा गए,

सपने में श्याम बाबा तेरे दर्शन हो गए,

खाटू की याद आई......

हारे का सहारा बाबा श्याम कहाये,

सबकी ही नैया को वो पार लगाए,

श्याम प्रेमियों के सारे दुःख दूर हो गए,

सपने में श्याम बाबा तेरे दर्शन हो गए,

खाटू की याद आई............

राहुल की इच्छा बाबा तुझको सजाऊँ,

ज्योत जलाकर बाबा भोग लगाऊं,

कीर्तन में आकर बाबा कृपा बरसा गए,

सपने में श्याम बाबा तेरे दर्शन हो गए,

खाटू की याद आई.............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।