मत कर चिंता पगले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मत कर चिंता पगले हालात सुधारेगा,

जिस दिन खाटूवाला तेरी ओर निहारेगा…..

जिसने खींची तेरे हाथों की रेखा है,

कल क्या होगा केवल उसने ही देखा है,

पल में तेरी बिगड़ी तक़दीर सँवारेगा,

जिस दिन खाटूवाला तेरी ओर निहारेगा......

तेरी मुश्किल हल होगी,नहीं आज तो कल होगी,

जो सेवा करी तूने,सेवा वो सफ़ल होगी,

आवाज़ लगाने से पहले ही पधारेगा,

जिस दिन खाटूवाला तेरी ओर निहारेगा……

जिस प्रेमी ने कर दी पतवार हवाले है,

नैया की फ़िक्र ही क्या,जब श्याम सम्भाले है,

तेरे इस जीवन को वो और निखारेगा,

जिस दिन खाटूवाला तेरी ओर निहारेगा….

जब श्याम जिताये तो फिर कौन हरायेगा,

“मोहित” होगा बाबा तो साथ निभायेगा,

उस दिन से जग में तू फिर कभी न हारेगा,

जिस दिन खाटूवाला तेरी ओर निहारेगा….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।