दिल तो मेरा लूट लिया काले ने

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिल तो मेरा लूट लिया काले ने,

काले ने मुरली वाले ने…….

मीरा ने बुलाया श्याम दौड़ दौड़ आया,

दौड़ दौड़ आया श्याम भागा भागा आया,

जहर का बहाना किया काले ने,

काले ने मुरली वाले ने…….

द्रौपदी ने बुलाया श्याम दौड़ दौड़ आया,

दौड़ दौड़ आया श्याम भागा भागा आया,

साडी का बहाना किया काले ने,

काले ने मुरली वाले ने…….

नरसी ने बुलाया श्याम दौड़ दौड़ आया,

दौड़ दौड़ आया श्याम भागा भागा आया,

भात का बहाना किया काले ने,

काले ने मुरली वाले ने…….

गोपी ने बुलाया श्याम दौड़ दौड़ आया,

दौड़ दौड़ आया श्याम भागा भागा आया,

माखन का बहाना किया काले ने,

काले ने मुरली वाले ने…….

भक्तों ने बुलाया श्याम दौड़ दौड़ आया,

दौड़ दौड़ आया श्याम भागा भागा आया,

सत्संग का बहाना किया काले ने,

काले ने मुरली वाले ने…….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।