चल मन खाटू ओ रे सांवरिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चल मन खाटू ओ रे सांवरिया,

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,

जीतूंगा इक दिन मेरा दिल ये कहता है,

मेरे माझी बन जाओ मेरी नाव चला जाओ,

बेटे को बाबा श्याम तुम गले लगा जाओ,

हारा हूँ बाबा....

चल मन खाटू ओ रे सांवरिया.....

विश्वास तू कर मुझ पर तुझे जीत दिलाऊंगा,

तेरे एक कदम पर मैं सौ कदम बढ़ा दूंगा,

सुख दुःख तो जीवन में आएंगे जायेंगे,,

कभी तुझे हंसाएंगे कभी मुझे रुलायेंगे,

तू चिंतन कर मेरा चिंता मैं मिटा दूंगा,

तेरे एक कदम पर मैं सौ कदम बढ़ा दूंगा,

चल मन खाटू ओ रे सांवरिया…....

इतनी कृपा सांवरे बनाये रखना,

मरते दम तक सेवा में लगाए रखना,

तू मेरा मैं तेरा तू राजी मैं राजी,

तेरे नाम पर लिख दी मैंने इस जीवन की बाज़ी,

लाज तुम्हारे हाथ है बचाये रखना,

मरते दम तक सेवा में लगाए रखना,

चल मन खाटू ओ रे सांवरिया…....

दुनिया में हारे का सहारा केवल बाबा श्याम है,

हारे हुए को जीत दिलाना बाबा की पहचान है,

दुनिया को ये ज्ञान होना चाहिए,

गली गली ऐलान होना चाहिए,

गली गली ऐलान होना चाहिए,

हर मंदिर में श्याम होना चाहिए,

चल मन खाटू ओ रे सांवरिया…....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।