भक्ति ज्योत जगाए रखना मन में

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

भक्ति ज्योत जगाए रखना मन में,

रहेंगे दूर अंधियारे सदा जीवन में,

श्रद्धा से सुमिरना बजरंगी मन में,

हरेंगें दूर सारे संकट तेरे क्षण में,

बसे रहते हैं जो कण कण में,

बसाए रखना सदा उनको मन में,

बसते हैं राम सदा जिनके मन में,

तुम बसे रहना उनके चरणन में,

रहेंगे दूर अंधियारे सदा जीवन में,

राजीव जोत जगाए रखना मन में,

हरेंगें दूर सारे संकट तेरे क्षण में,

श्रद्धा से सुमिरना बजरंगी मन में......

©राजीव त्यागी नजफगढ़ नई दिल्ली

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।