बाबा बना ले तेरा दास

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा बना ले तेरा दास,

तेरे बिन कोई हमारा ना.....

हो खाटू धाम मै आना चाहु,

सेवा मै टेम बिताना चाहु,

श्याम मने तेरा चाहिए साथ,

तेरे बिन कोए हमारा ना,

बाबा बना ले तेरा दास,

तेरे बिन कोए हमारा ना......

हो बाबा देदे न एक मौका,

बीच भंवर मै मेरी नौका,

करदे पार पकड़ के हाथ,

तेरे बिन कोए हमारा ना,

बाबा बना ले तेरा दास,

तेरे बिन कोए हमारा ना......

या दुनिया सारी मने समझावे,

मोह माया मै फसाना चाहवे,

मै नही सुनूं किसे की बात,

तेरे बिन कोई हमारा ना,

हो बाबा बना ले तेरा दास,

तेरे बिन कोए हमारा ना.......

प्रदीप बासिया आग्या दर प,

हाथ तू धर दे मेरे सिर प,

लिखूं मै भजन तेरे दिन रात,

तेरे बिन कोई हमारा ना,

हो श्याम बना ले तेरा दास,

तेरे बिन कोई हमारा ना.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।