महादेव दया करके मुझको अपना लेना

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

महादेव दया करके मुझको अपना लेना,

मैं कैसे कहूं तुझको मेरे सांसो में तू है बसा,

महादेव दया करके मुझे को अपना लेना…….

मेरे आंखों का हर आंसू तुझको ही पुकार है,

तुझसे ही है नैना लड़ी बस तुझको निहारे हैं,

भोलेनाथ दया करके चरणों में जगह देना ,

महादेव दया करके मुझको अपना लेना……..

दुनिया से है क्या नाता जब तू ही पिता माता,

किसी और से क्या मैं कहूं मेरा सब कुछ तू ही तू,

महाकाल दया करके तेरे साथ ही रख लेना,

महादेव दया करके मुझको अपना लेना……

हर हर हर हर महादेव ,

हर हर हर हर महादेव,

हर हर हर हर महादेव,

हर हर हर हर महादेव……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।