जय हो तेरी खाटू वाले श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

प्रेम से बोलो सुबह शाम,

जय हो तेरी खाटू वाले श्याम,

हारे का है तू ही सहारा बनेंगे बिगड़े काम,

प्रेम से बोलो सुबह शाम जय हो तेरी खाटू वाले श्याम…..

खाटू श्याम के दर्शन कर लो, खुशियों से सब झोली भर लो,

चरणों में फिर शीश झुका लो, श्याम नरेश के दर्शन पा लो,

प्रेम से बोलो सुबह शाम जय हो तेरी खाटू वाले श्याम……

दूर दूर से आये सवाली भरदी सबकी झोलियाँ खाली,

हरे का है एक सहारा दे देता है सबको किनारा,

प्रेम से बोलो सुबह शाम जय हो तेरी खाटू वाले श्याम….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।