श्याम भक्तो के घर जाये

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम भक्तो के घर जाये पर मेरे घरा ना आए…..

घन्ना के तेरा चाचा लागे,

जो तू उसके हल चलाए पर मेरे घरा ना आए,

श्याम भक्तो के घर जाये पर मेरे घरा ना आए…...

भीलनी के तेरी बुआ लागे,

जो तू उसके बेर खाए पर मेरे घरा ना आए,

श्याम भक्तो के घर जाये पर मेरे घरा ना आए…..

सुदामा के तेरा भाई लागे,

जो तू उसके चावल खाए पर मेरे घरा ना आए,

श्याम भक्तो के घर जाये पर मेरे घरा ना आए…...

द्रौपदी के तेरी मौसी लागे,

जो तू उसका चिर बढाए पर मेरे घरा ना आए,

श्याम भक्तो के घर जाये पर मेरे घरा ना आए…...

हरनंदी के तेरी बेबे लागे,

जो तू उसको चुनर उढ़ाए पर मेरे घरा ना आए,

श्याम भक्तो के घर जाये पर मेरे घरा ना आए…....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।