चलो सभी दरबार मदारी बंदर आया है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

चलो सभी दरबार मदारी बंदर आया है.....

श्री राम ने शिव को देखा,

शिव शंकर ने राम को देखा,

इंद्रदेव पहचान दोनों को शीश झुकाया हैं,

अनोखा खेल रचाया है मदारी बंदर आया है.....

शिव शंकर ने रस्सी बांधी,

कूद कूद नाचे बजरंगी,

नाच नाच बजरंगी ने दरबार रिझाया है,

अनोखा खेल रचाया है मदारी बंदर आया है.....

मैया री मोहे बंदर ले दे,

तू ना ले बाबा से कह दे,

कैसा सुंदर नाच यह बंदर मन को भाया है,

अनोखा खेल रचाया है मदारी बंदर आया है.....

बेटा रे यह काट खाएगा,

मौका पाकर भाग जाएगा,

कभी किसी राजा ने ना कोई बंदर पाला है,

अनोखा खेल रचाया है मदारी बंदर आया है.....

हाथी पालो राजधर्म है,

घोड़े पालो रथ में चले हैं,

धनुष बाण लो हाथ गुरु ने यही सिखाया है,

अनोखा खेल रचाया है मदारी बंदर आया है.....

मैया री मैं बंदर पालू,

मैं खेलूं चारों भाइयों को खिलाऊ,

बंदर की क्या बात मैंने तो ब्रह्मांड रचाया है,

अनोखा खेल रचाया है मदारी बंदर आया है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।