कितना सुंदर नाम है श्री राम तुम्हारा

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

कितना सुंदर नाम है श्री राम तुम्हारा श्री राम तुम्हारा,

दुख और सुख में हम सब सुमीरै संकट मीटे हमारा.....

कौशल्या के प्यारे दशरथ राज दुलारे,

सीता संग बिहाये धनुष हाथ में धारे,

हे सुख दाता भाग्य विधाता हमने तुम्हें पुकारा,

कितना सुंदर नाम है श्री राम तुम्हारा.....

जब से यह धरती बनी है सूरज चांद सितारे,

तब से यह दुनिया वाले नाम तुम्हारा गाये,

पत्थर रूप अहिल्या तारी लगते चरण तुम्हारा,

कितना सुंदर नाम है श्री राम तुम्हारा.....

हम सब मिलकर गाऐ जीवन सफल बनाएं,

आप बने बनवारी शबरी के घर आए,

शबरी के संग प्रीत लगाई रघुवर प्यार तुम्हारा,

कितना सुंदर नाम है श्री राम तुम्हारा.....

गज और ग्राह लड़े जल भीतर लड़क लड़क गज हारा,

गज ने फूल तोड़ कर रघुजी अर्पण किया तुम्हारे,

द्रोपति की जब लाज बचाई ग्राहक को आकर मारा,

कितना सुंदर नाम है श्री राम तुम्हारा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।