सांवरे तू लगता कमाल है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ऐसा मुखड़ा है प्यारा,

हर कोई दिल है हारा,

सांवरे तू लगता कमाल है,

तेरी हर अदा है बेमिसाल.....

सर के तेरे मोर मुकुट की शोभा लगती है प्यारी,

कारी घुँघरारी अलकें अँखियाँ तेरी कजरारी,

अधरों पे प्यारी लाली कानो में तेरे बाली,

सांवरे तू लगता कमाल है,

तेरी हर अदा है बेमिसाल.....

मनमोहन मन को मोहे तेरा ये रूप निराला,

पहने पीताम्बर तन पे सोहे मोतियन की माला,

सांवरिया जब तू साजे सज के तू सोणा लागे,

सांवरे तू लगता कमाल है,

तेरी हर अदा है बेमिसाल.....

चंचल है चितवन तेरी चंचल है तेरी अदाएं,

तेरी अदाएं प्यारे विशि के दिल को लुभाये,

तेरे आगे चाँद सितारे कुंदन फीके हैं सारे,

सांवरे तू लगता कमाल है,

तेरी हर अदा है बेमिसाल.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।