जब चिंता बहुत सताये तब ॐ नाम का जाप करो

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

ॐ भुर्भुवः स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं

वर्गो देवस्य धीमही धियो योन: प्रचोदयात ।।

जब चिंता बहुत सताये, तब ॐ नाम का जाप करो,

दु:ख अंत:करण दुखाये, तब ॐ नाम का जाप करो,

ओउम भूर्वभूवः स्वः....

जब उठने लगे हताश, फैले सब और निराशा,

पल-पल मनवां घबराये, तब ॐ नाम का जाप करो,

ओउम भूर्वभूवः स्वः....

दिल में उलझन भारी हो, या उथल-पुथल जारी हो,

दिल बात समझ न पाये, तब ॐ नाम का जाप करो,

ओउम भूर्वभूवः स्वः....

जब अपने ही मुख मोड़े, सब रिश्ते नाते तोड़े,

जन-जन दुश्मन बन जाये, तब ॐ नाम का जाप करो,

ओउम भूर्वभूवः स्वः....

उमड़े तुफान भयंकर, पथ पर हो कांटे कंकर,

घनघोर अंधेरा छाये, तब ॐ नाम का जाप करो,

ओउम भूर्वभूवः स्वः....

जंगल पर्वत-सागर में, अग्नि धरती अम्बर में,

जब राह नजर न आये, तब ॐ नाम का जाप करो,

ओउम भूर्वभूवः स्वः....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।