हमें श्याम से मतलब है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जो नाम के प्रेमी हैं उन्हें नाम से मतलब है,

हम श्याम के प्रेमी हैं हमें श्याम से मतलब है…..

प्रेमी बाबा के कभी संकट में नहीं पड़ते,

फ़र्ज़ी पंचायत में झंझट में नहीं पड़ते,

जिन्हें श्याम से मतलब है उन्हें काम से मतलब है,

हम श्याम के प्रेमी हैं हमें श्याम से मतलब है…..

हम दुनिया क्यूँ घूमें हमें काफ़ी है दरबार,

आइफ़िल टॉवर से भी लगे ऊँचा तोरण द्वार,

हमें स्वर्ग से भी प्यारे खाटूधाम से मतलब है,

हम श्याम के प्रेमी हैं हमें श्याम से मतलब है…..

हम श्याम दीवानों को कुछ और न आता है,

जो भी मिलता हमसे “मोहित” हो जाता है,

हम श्याम प्रेमियों को जय श्री श्याम से मतलब,

हम श्याम के प्रेमी हैं हमें श्याम से मतलब है…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।