श्याम आएंगे खाटू से

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

वो श्याम आएंगे खाटू से,

श्याम आएंगे बिगड़ी मेरी बनाने को,

सजा के बैठी हूँ मैं भी गरीबखाने को....

द्वारा तेरा ही काफी है सब द्वारो से,

सहारा तेरा ही काफी है सब सहरो से,

ये आँखें तरसी है मेरी दीदार पाने को,

सजा के बैठी हूँ मैं भी गरीबखाने को,

वो श्याम आएंगे.....

श्याम मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम.....

वो श्याम आएंगे मैं रास्ता निहार रही,

दिखा दो दर्श ऐ बाबा मैं पुकार रही,

छुपा लूँ आँखों में ना हो खबर ज़माने को,

सजा के बैठी हूँ मैं भी गरीबखाने को,

वो श्याम आएंगे............

आओ सांवरे मुझको अब ना तरसाओ,

मेरी धड़कन मेरी साँसों में अब समा जाओ,

आओ बिगड़ी कोमल की, आओ बिगड़ी साबिर की अब बनाने को,

सजा के बैठी हूँ मैं भी गरीबखाने को,

वो श्याम आएंगे..........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।