जो जो गुजरी है हिंदुस्तान पर

पारंपरिक
महादेव भजन देश भक्ति भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

जो जो गुजरी है हिंदुस्तान पर पूर्वजों की कहानी से पूछो,

पूँछो चौहान राणा शिवा से, वा की झांसी की रानी से पूछो,

जो जो गुजरी है हिंदुस्तान पर.......

ऐसे थे वीर राणा बहादुर, सर न अकबर के आगे झुकाये,

घास की रोटी बीसों बरस तक खाये दोनों परानी से पूँछो,

जो जो गुजरी है हिंदुस्तान पर.......

मुगलो को रण में जौहर दिखाए, छत्रपति वीर योद्धा शिवाजी,

वीर काटा है तुर्को को ऐसे, तेग उनकी भवानी से पूँछो,

जो जो गुजरी है हिंदुस्तान पर.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।