अर्ज़ी हमारी मर्ज़ी तुम्हारी चलती है सांवरिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

अर्ज़ी हमारी मर्ज़ी तुम्हारी,

चलती है सांवरिया,

दुनिया ये सारी तुमको दातारी,

कहती हैं सांवरिया.. सांवरिया,

कहती हैं सांवरिया.....

दर पे तुम्हारे आते हैं सारे,

दिल की बातें सुनाने,

कब किसको क्या तू दे देगा,

कोई नहीं ये जाने,

अदा यही प्यारी अच्छी तुम्हारी,

लगती हैं सांवरिया... सांवरिया,

लगती हैं सांवरिया.....

जिसपे दया का हाथ हो तेरा,

रहती ना उसको फिकर है,

मस्त रहे वो मस्ती में तेरी,

ऐसा ये तेरा असर है,

उसपे कृपा की नज़र तुम्हारी,

रहती हैं सांवरिया... सांवरिया,

रहती हैं सांवरिया.....

तेरे बिना ना मुश्किल चलना,

तेरी रज़ा में राज़ी है,

कुंदन ज्योति संग मेरे श्याम,

तुझपे वारि उम्र ये सारी,

लिख दी है सांवरिया... सांवरिया,

दुनिया ये सारी.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।