मेरी किस्मत का खोल दिया ताला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी किस्मत का खोल दिया ताला,

मेरे खाटू वाले ने,

सुख मेरी झोली में डाला,

मेरे खाटू वाले ने.....

नहीं था जग में कोई सहारा,

भटक रहा था मारा मारा,

मुझे रस्ता दिखाया निराला,

मेरे खाटू वाले ने......

रींगस पंहुचा लेके उडारी,

लेने आया बांके बिहारी,

मेरा हर संकट हर डाला,

मेरे खाटू वाले ने…….

ना कोई दुःख अब ना कोई टेंसन,

मिलने लगी मुझको भी पेंसन,

इस दलीप को झट से संभाला,

मेरे खाटू वाले ने………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।