दुखो ने घेर लिया है भक्त तेरा घबराया है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

दुखो ने घेर लिया है भक्त तेरा घबराया है

मैया खोल दे दरवाजा तेरा सेवक आया है

तेरे दर दा रस्ता भूला क्या अनहोनी होई,

चारो ओर अन्धेरा छाया माँ आज बचा ले कोई,

तुझे सबने दीन दयालु तारनहार बताया है,

मैया खोल दे दरवाजा........

गहरा ससांर समुन्द्र जीवन नाव पुरानी,

डगमग डगमग डोल रही है सुन ले मात भवानी,

सब पापीयो का बङा तुने पार लगाया है,

मैया खोल दे दरवाजा ........

कर आऐ पाप पुराने माँ अब तो बनो सहाई,

भाई बन्धु कुटुम्भ कबीला सभी ने आँख दिखाई,

अब तेरा सहारा मैया तीनो लोको ने पाया है,

मैया खोल दे दरवाजा.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।