मेरा सांवरिया सरकार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सखी मेरा सांवरिया सरकार,

भगत के कष्ट मिटाता है,

कष्ट मिटाता है,

श्याम दुःख दर्द मिटाता है,

सखी मेरा मेरा खाटूवाला श्याम,

भगत के कष्ट मिटाता है.....

लगी कचहरी खाटू माहि,

सबकी सुने पुकार,

भेद भाव ना करता कोई,

करता सबसे प्यार,

साँचा साँचा करे फैसला,

कहता है संसार,

श्याम की महिमा अपरम्पार,

भगत के कष्ट मिटाता है,

सखी मेरा साँवरिया सरकार,

भगत के कष्ट मिटाता है…….

एहलवती का राज दुलारा,

लीले का असवार,

श्याम बहादुर आलूसिंह ने,

किया श्याम से प्यार,

ऊँचे सिंहासन बैठा मेरा,

बाबा लखदातार,

जो जपता दिल से इनका नाम,

उसी पर लाड़ लड़ाता है,

सखी मेरा साँवरिया सरकार,

भगत के कष्ट मिटाता है…….

भाव बिना नहीं मिलता किसी को,

लाख करो मनुहार,

नाम अमर कर दिया श्याम ने,

जाने सब संसार,

किशन भाव से फूल चढ़ावे,

श्याम करे स्वीकार,

ओ सुरभि के भजनों पर बाबा,

हमेशा रहना लुटाते प्यार,

सखी मेरा साँवरिया सरकार,

भगत के कष्ट मिटाता है…….

सखी मेरा सांवरिया सरकार,

भगत के कष्ट मिटाता है,

कष्ट मिटाता है,

श्याम दुःख दर्द मिटाता है,

सखी मेरा मेरा खाटूवाला श्याम,

भगत के कष्ट मिटाता है…….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।