बन जाएगी बिगड़ी बात चल खाटू चलिए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ग्यारस की है पावन रात,

बन जाएगी बिगड़ी बात,

चल खाटू चलिए....

अपना लो श्याम मुझे अब तो,

मेरा कोई नहीं है तेरा सिवा,

तेरे दर्शन को तड़पा हूँ,

तेरे दर्श ही बाबा मेरी दवा,

खाटू का दरबार जिसमे बैठा लखदातार,

चल खाटू चलिए....

झूठी दुनिया है ये सारी,

यहाँ कोई नहीं है अपना सगा,

जिस पर भी भरोसा मैंने किया,

उसने ही दिया है मुझको दगा,

नाव मेरी मझधार बाबा कर ही देगा पार,

चल खाटू चलिए....

लाखों को तारा है तुमने,

मुझको भी पार लगाओ प्रभु,

थक हार गया है विनीत तेरा,

मेरे श्याम सांवरे आओ प्रभु,

करता है करामात देता हारे का है साथ,

चल खाटू चलिए....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।