सांवरे तेरी याद आ रही है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझको खाटू में बुला ले दिल लगता नहीं है,

ओ सांवरे तेरी याद आ रही है....

दुनिया से सुना है तू हारे का सहारा है,

मैं हार गया जग से मैंने तुझको पुकारा है,

तिल तिल करके मुझको सत्ता रही है,

ओ सांवरे तेरी याद आ रही है,

मुझको खाटू में बुला ले दिल लगता नहीं है....

हारा हूँ मैं बाबा मुझे तेरा सहारा है,

जीतूंगा मैं एक दिन विश्वास हमारा है,

पल पल करके सांवरे दिल को रुला रही है,

ओ सांवरे तेरी याद आ रही है,

मुझको खाटू में बुला ले दिल लगता नहीं है....

कब तक रखोगे श्याम चरणों से दूर मुझको,

कहता है संजीव ये खाटू बुला ले मुझको,

मुझको मेरे सांवरिया तेरी यादें रुला रही हैं,

ओ सांवरे तेरी याद आ रही है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।