भोले शंकर हम भक्तोँ से करते कितना प्यार

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

भोले शंकर हम भक्तों से,

करते कितना प्यार,

हमें एक बार बता दे,

मेरे सरकार बता दे,

हमें एक बार बता दे,

मेरे सरकार बता दे......

हमने तो सबकुछ,

अर्पण किया है,

चौखट पे तेरी,

समर्पण किया है,

भोले तुम्हे भी हम दीनो की,

कितनी है दरकार,

हमें एक बार बता दे,

मेरे सरकार बता दे,

हमें एक बार बता दे,

मेरे सरकार बता दे......

आँखे हमारी बाबा

दर्शन को तरसे,

तेरी जुदाई में ये,

रह रह के बरसे,

भोले तुम्हे भी रहता होगा,

भक्तो का इंतजार,

हमें एक बार बता दे,

मेरे सरकार बता दे,

हमें एक बार बता दे,

मेरे सरकार बता दे......

हर्ष बना है बाबा तेरा दीवाना,

क्या तू भी चाहे कहना,

कैसा छिपाना,

भोले कही ना हो ये हमारा,

एक तरफा ही प्यार,

हमें एक बार बता दे,

मेरे सरकार बता दे,

हमें एक बार बता दे,

मेरे सरकार बता दे.......

भोले शंकर हम भक्तों से,

करते कितना प्यार,

हमे एक बार बता दे,

मेरे सरकार बता दे,

हमे एक बार बता दे,

मेरे सरकार बता दे……..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।